भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्गमें एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर दी गई। 20 वर्षीय शुभम बांदे, जो कि टाइल्स लगाने का काम करता था, का आपसी विवाद के कारण निर्मम तरीके से मर्डर किया गया। घटना सोमवार की रात बोरसी भाटा वार्ड 50 में घटित हुई।
जानकारी के मुताबिक, शुभम का कुछ लोगों से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी से बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल शुभम को स्थानीय निवासियों ने जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि शुभम की हत्या बेरहमी से की गई, जिसमें उसे पहले लाठी से मारा गया और फिर चाकू से गोदा गया।
पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना प्रभारी और सीएसपी दुर्ग घटनास्थल पर पहुंचे और एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने रात भर छापेमारी की और चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, इन संदेहियों से पूछताछ जारी है और इस जघन्य अपराध की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

