घटना का विवरण:
गुरुवार दोपहर, हथौड़ा बुजुर्ग गांव में सत्यपाल और उसकी पत्नी गायत्री के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हुआ। यह झगड़ा पहले भी कई बार हुआ था, लेकिन इस बार स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई।पति ने पत्नी से केवल पानी माँगा था और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया |
इसी बीच आरोपी पत्नी गायत्री ने अपने पति सत्यपाल को पीटना शुरू किया और उसे घर से बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनके बीच हो रहे झगड़े को लोग देखने लगे | झगड़े के दौरान पत्नी का गुस्सा सातवे आसमान पर था उसने ईट उठाई और अपने पति के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया फिर अपने हाथ से उसका भेजा बाहर निकाल दिया |
जिससे पति प्राण पखेरू उड़ गए |बता दे की दोनों के दो बच्चे है एक कॉलेज में है और दूसरी कक्षा 10 में है|कुछ लोग इस दृश्य का वीडियो भी बनाने लगे। लेकिन, अचंभित करने वाली बात यह थी कि कोई भी व्यक्ति इस हिंसा को रोकने के लिए सामने नहीं आया।
पुलिस की कार्रवाई
सत्यपाल की मौत के बाद, गायत्री ने फरार होने की बजाय अपने घर में वापस जाकर आराम से बैठी रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गायत्री को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सामाजिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य:
यह घटना समाज में हिंसा की भयावहता को उजागर करती है। गाँव के लोग और आसपास के समुदायों को इस तरह की हिंसा के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। घटना के दौरान तमाशबीन बने लोग और उनके द्वारा वीडियो बनाना, यह दर्शाता है कि समाज में संवेदनहीनता बढ़ रही है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में गायत्री को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। न्यायपालिका की जिम्मेदारी है कि वह इस घटना की गंभीरता को समझे और अपराधी को कठोर सजा दे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

