चलती कार में कपल का खुल्लम खुल्ला रोमांस : तहजीब की नगरी में कार की सनरूफ खोलकर अश्लील हरकते हुए कपल का विडियो हुआ वायरल , प्रेमी युगल गिरफ्तार, विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ, जिसे तहज़ीब और अदब का शहर माना जाता है, इन दिनों एक विवादास्पद वीडियो के कारण सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक प्रेमी युगल को चलती कार की खुली छत पर अश्लील हरकतें करते देखा जा सकता है। यह घटना राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे तक की बताई जा रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार का रूफ खोलकर प्रेमी जोड़ा सार्वजनिक रूप से रोमांस कर रहा है। इस हरकत को देखकर लोगों ने न केवल इस वीडियो की निंदा की, बल्कि लखनऊ की तहज़ीब को भी सवालों के घेरे में लाया है।

विडियो देखे - 


इसके पहले लखनऊ में एक और विवादित घटना सामने आई थी, जिसमें एक लड़की को छेड़े जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की थी। अब इस नए वीडियो को लेकर भी पुलिस ने संज्ञान लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रही कार का नंबर UP 78 GB 0130 है, और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस वीडियो की वजह से शहर की छवि पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर लोगों में चिंता जताई जा रही है। लखनऊ में हाल ही में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाइक सवार युगल के साथ बदसलूकी की थी और युवती को छूने की कोशिश की थी। इस घटना पर भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इस प्रकार की घटनाओं के कारण शहर की छवि प्रभावित हो रही है और पुलिस इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7