भिलाई : स्पर्श हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा कोलकाता काण्ड के विरोध में कैंडल मार्च का निकाला गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के रामनगर क्षेत्र में स्थित स्पर्श हॉस्पिटल ने कोलकाता काण्ड के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में अस्पताल स्टाफ ने एकजुट होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

कोलकाता काण्ड ने देशभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है, और इसी आक्रोश को उजागर करने के लिए स्पर्श हॉस्पिटल ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने मोमबत्तियां जलाकर इस घटना में जान गंवाने वाली निर्भया को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की।

इस कैंडल मार्च में शामिल होने वाले लोग का कहना है की "यह केवल एक कैंडल मार्च नहीं है, बल्कि हमारे समाज की ओर से एक संदेश है कि हम अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS