भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , कल दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने अचानक भिलाई नगर और सुपेला थानों का निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान, आईजी गर्ग ने पाया कि भिलाई नगर थाने में कंप्लेन रजिस्टर अव्यवस्थित था, जिससे वह काफी नाराज हुए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अनुसार थाने में लोकल शिकायत रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर को अलग-अलग और व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। साथ ही, नया थाना भवन के लिए जल्द से जल्द स्थान का चयन कर प्राक्कलन तैयार करने का आदेश भी दिया।
सुपेला थाने के निरीक्षण के दौरान आईजी गर्ग ने जप्ती माल रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, लंबित अपराध, और फैमाईश नालिस रजिस्टर का गहनता से निरीक्षण किया। पुराने लंबित मामलों के निपटारे में लापरवाही पर उन्होंने थाने को सख्त चेतावनी दी। जर्जर हो चुके सुपेला थाना भवन के लिए नया भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण का प्राक्कलन जल्द तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जप्ती माल और थाने के रिकार्ड्स के उचित संधारण और रखरखाव के लिए विशेष निर्देश दिए गए।
आईजी गर्ग के इस आकस्मिक निरीक्षण ने पुलिस प्रशासन को अपनी प्रक्रियाओं और दस्तावेज़ों के संधारण में अधिक सतर्क रहने का संदेश दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

