भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के अत्यधिक खर्चों से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। घटना का पर्दाफाश होते ही पुलिस ने मामले की सच्चाई उजागर की, जिसे जानकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
यह घटना 13 अगस्त की है, जब झांसी रोड इलाके में एक कार ने बाइक पर सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दुर्गावती और उसके भाई संदेश को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के दौरान दुर्गावती की मौत हो गई। पहली नजर में यह एक सामान्य सड़क हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी।
दुर्गावती के पति अजय भार्गव ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसकी पत्नी के हाईफाई शौक और अत्यधिक खर्चे उसे बेहद परेशान कर रहे थे। पैसे खर्च करते-करते थक चुके अजय ने कई बार दुर्गावती को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। अजय ने झांसी से अपने दोस्तों को बुलाया और सोची-समझी साजिश के तहत उनकी मदद से दुर्गावती और उसके भाई की बाइक को कार से टक्कर मरवाई।बता दे इसके लिए पति ने दोस्त को ढाई लाख रूपये भी दिए थे|
पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अजय और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे किसी के अत्यधिक शौक और खर्च की आदतें इस हद तक बढ़ सकती हैं कि वह हत्या की वजह बन जाएं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

