भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 6, भिलाई के सभागार में जिला दुर्ग के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और आवश्यक तैयारियों की पुष्टि करना था।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला और सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संभावित खतरों की पहचान और रोकथाम के लिए रणनीतियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश भी दिए गए।
श्री गर्ग ने अपराधों की रोकथाम के लिए गंभीर अपराधों जैसे हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लंबित चालान, मर्ग प्रकरणों और शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी जोर दिया गया। अनसुलझे मामलों और संपत्ति संबंधी अपराधों में तेजी से कार्यवाही करने के लिए टीम गठित करने की बात कही गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, श्री वेदव्रत सिरमौर, श्रीमती पदमश्री तंवर, प्रशिक्षु आईपीएस सीएसपी श्री चिराग जैन, सीएसपी श्री हरीश पाटिल, एसडीओपी श्री संजय पुंढीर, डीएसपी श्री पनिकराम कुजूर, एसडीओपी श्री आशीष बंछोर, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, डीएसपी श्री सदानंद विध्यराज, डीएसपी श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, डीएसपी श्री अलेक्जेंडर किरो और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।इस बैठक के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा की गारंटी और अपराध नियंत्रण में तत्परता का संकेत मिला है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

