भिलाई में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक घटना, युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दे दी जान , प्रत्यक्षदर्शियो के उड़े होश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई: सुपेला अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह दर्दनाक घटना दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच घटी। हादसा डाउनलाइन पर हुआ, और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस हादसे के बाद चार घंटे तक शव वहीं ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रेनें उस व्यक्ति के शरीर के ऊपर से गुजर गईं।

घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं के मुताबिक जैसे ही मालगाड़ी नजदीक आई, उस व्यक्ति ने अचानक ट्रैक पर लेटकर अपनी जान दे दी। मालगाड़ी के पहिए से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस को बुलाया गया।

 हालांकि, शव को ट्रैक से हटाने में पुलिस को चार घंटे का समय लग गया। आखिरकार, दोपहर तीन बजे पुलिस ने वाहन बुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है | 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS