CG ब्रेकिंग : कवर्धा में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मासूम की मौत, 10 से अधिक लोग हुए घायल, वाहन चालक फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिससे वहां का माहौल भयावह हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन कर सरोधा बांध की ओर जा रहे थे। हरमो गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद से ही पिकअप चालक फरार है, जबकि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के निवासी हैं। फिलहाल, भोरमदेव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पिकअप चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज गति से चलने वाले वाहनों के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जो अक्सर ऐसी त्रासदियों का कारण बनते हैं। घटना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7