भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है, जो शहर के प्रतिष्ठित मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्थित एक होटल में संचालित हो रहा था। बुधवार को इस होटल पर हुई छापेमारी में 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार की गई युवतियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हरियाणा, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की निवासी हैं, जिन्हें भारी रकम का लालच देकर रायपुर लाया गया था।
सूत्रों के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को कुछ समय से तेलीबांधा क्षेत्र के इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, तेलीबांधा थाना और रक्षा टीम ने मिलकर इस होटल पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान, होटल के विभिन्न कमरों से 5 युवक और 11 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पूछताछ के दौरान कुछ युवतियों ने खुलासा किया कि वे इसी क्षेत्र में स्थित एक होटल के स्पा में काम करती थीं। हालांकि, असल में वे एक संगठित सेक्स रैकेट का हिस्सा थीं, जिसे मोटी रकम के लालच में संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार युवक-युवतियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस छापेमारी ने शहर में फैले इस अवैध धंधे पर से पर्दा उठाया है और पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

