CG : नकली पिस्तौल का डर दिखाकर लुटेरे घर में घुसे और लूट की घटना को दिया अंजाम, 24 घंटे में पकड़े गए लुटेरे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के भूमि विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। तीन लुटेरे एक महिला के घर में घुसे और नकली पिस्तौल का डर दिखाकर उसकी अंगूठी और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। लूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

सरकंडा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों का सुराग ढूंढ निकाला। पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और मात्र 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए गहने और नकली पिस्तौल भी बरामद कर ली गई।

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी शातिराना क्यों न हो, पुलिस की तत्परता और सतर्कता के आगे टिक नहीं सकता। पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर से भरोसा दिलाया है कि कानून के हाथ लंबे ही नहीं, बल्कि बेहद तेज भी होते हैं।

एसपी रजनेश ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे और उनसे गहन पूछताछ जारी है। इस साहसिक कार्रवाई ने न सिर्फ कानून व्यवस्था की मजबूती को दिखाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि नकली पिस्तौल हो या असली, कानून के डर के आगे सब बेमानी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7