CG ब्रेकिंग : हरेली पर छत्तीसगढ़ को मिली स्वास्थ्य सेवा की नयी संजीवनी: 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ रायपुर की धरती पर हरेली पर्व के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणा से राज्य में 535 नए चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह पहल विशेष रूप से राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में इस नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया, जिससे राज्य के नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण और त्वरित चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकें। 

हरेली, जो कि छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार है, इस बार न केवल हरियाली और कृषि का प्रतीक बना, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई उन्नति का प्रतीक बन गया है। नई नियुक्तियों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच भी सुनिश्चित होगी। 

यह कदम राज्य के विकास और समृद्धि की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा, जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को लंबे समय तक लाभ होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7