CG BREAKING: पार्षद के घर पर पुलिस की छापेमारी: 6 जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पार्षद के घर पर छापेमारी की और जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बसंंतपुर थाना क्षेत्र में की गई, जिसमें 10 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई। 

थाना प्रभारी बसंंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि पार्षद राजेश उर्फ चंपू गुप्ता अपने घर पर ताश की पत्तियों के जरिए अवैध जुआ खेलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां 6 लोग ताश की पत्तियों पर पैसे की बाजी लगाते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियां, 10 लाख 5 हजार 500 रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए। 

इस बीच, घर के मालिक राजेश गुप्ता और मोहम्मद इरफान उर्फ भुरू फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और साइबर सेल का यह अभियान अवैध जुआ और सट्टा पर नियंत्रण के लिए जारी रहेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS