भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्राचार्या वर्षा साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के मुंबई में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।
वर्षा साहू का नाम इस सम्मान के लिए देशभर के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में से चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ 1000 प्राचार्यों की सूची में उनका चयन एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह सम्मान उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक है, जिसने उनके विद्यालय को बुलंदियों तक पहुँचाया।
प्राचार्या साहू के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों से अंतागढ़ के इस विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा है। साथ ही, उन्होंने अपने छात्रों को जेईई (JEE) और नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों में 10 छात्रों ने जेईई क्वालीफाई किया और 2 छात्रों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही इस विद्यालय के छात्र 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले में होने वाली परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी में भी सम्मिलित हुए थे।
वर्षा साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके समर्पण ने यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

