भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , अंबिकापुर सीतापुर के वंदना इलाके में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, जहां एक प्रेमी और प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर पैदा हुई शक और अविश्वास की भावना है, जिसके चलते आरोपी ने दोनों को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी कारणवश आरोपी को उनके प्रेम संबधो का पता चल गया और चरित्र संदेह ने इतनी गंभीर रूप ले ली कि उसने दोनों की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग इस क्रूर हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है की आरोपी का प्रेमी जोड़े से क्या सम्बन्ध था|

