CG : पिता की क्रूरता, खिलौने के विवाद में लड़ रहे दो मासूम बच्चियों की पिता ने की बेदम पिटाई एक की मौत, दूसरी बेटी की हालत गंभीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, जांजगीर-चांपा से आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाले सलमान उर्फ डीशान अली, जो पेशे से गाड़ी मैकेनिक है, ने अपनी दो मासूम बेटियों के बीच हुए मामूली झगड़े को इतने बड़े हादसे में बदल दिया कि एक बच्ची की जान चली गई और दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

घटना शनिवार की है जब सलमान की दो बेटियों के बीच एक खिलौने को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ते ही गुस्से में आए पिता ने दोनों बच्चियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले वालों को जब इस बर्बरता का पता चला, तो वे तुरंत दोनों बच्चियों को अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस की 8 साल की अलीषा परवीन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि सलमान उर्फ डीशान मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। उसकी पत्नी के साथ भी अक्सर अनबन होती रहती थी, जिस कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पत्नी के जाने के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अकेला रहता था। 

इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की मासूमियत को नासमझी में नजरअंदाज करने का परिणाम कितना घातक हो सकता है। यह मामला हमें इस बात की भी याद दिलाता है कि गुस्से और हिंसा से न सिर्फ रिश्ते टूटते हैं, बल्कि जिंदगियां भी बर्बाद हो जाती हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS