CG रहस्यमयी हत्याकांड: खुद की हत्या के लिए व्यवसायी पुत्र ने दी नौकर को सुपारी , आखिर युवक को क्यों देनी पड़ी अपने ही मौत की सुपारी ? पुलिस जांच में जुटी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरगुजा, छत्तीसगढ़—अंबिकापुर के एक हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है| जहां मृतक की हत्या का जिम्मेदार कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसके खुद के घर का नौकर निकला। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना में मृतक ने खुद अपनी हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

घटना का खुलासा

मामला 21 अगस्त का है, जब स्टील व्यवसायी महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की खून से सनी लाश चठिरमा जंगल में उसकी कार से बरामद हुई थी। अक्षत को तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। 

मौत का सौदा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नौकर ने कबूल किया है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने ही अपनी हत्या की सुपारी उसे दी थी। इस सौदे के तहत आरोपी को 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और कड़ा दिया गया था। 

जांच में उठते सवाल

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि अक्षत अग्रवाल ने खुद अपनी हत्या की सुपारी क्यों दी? पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि हत्या के लिए उपयोग किए गए तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

घटना की पृष्ठभूमि

अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी और अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अक्षत 21 अगस्त को पैसा रिकवरी के लिए निकला था और उसी शाम से लापता हो गया। जब उसका फोन बंद मिला तो परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में उसकी लाश उसकी कार में मिली।

इस हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया है, और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर अक्षत ने इस प्रकार का कदम क्यों उठाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS