CG : बेहद खौफनाक वारदात , छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने स्कूली छात्रा की लाठी से पीटकर की हत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कवर्धा जिले के बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक 10वीं कक्षा की छात्रा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय, बच्ची का सामना आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू से हुआ, जो बम्हनी का 19 वर्षीय निवासी है। आरोपी छेड़खानी कर रहा था |उसने बच्ची को कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसे सुनकर बच्ची ने उसे विरोध किया। इसके जवाब में आरोपी ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से बच्ची पर हमला किया।

बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए कवर्धा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की कौशिक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा का सेवन करता है और अक्सर स्कूली बच्चों को परेशान करता था। पुलिस ने इस घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS