भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , धमतरी के हटकेशर स्थित आत्मानंद स्कूल में एक सरकारी डॉक्टर पर छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। घटना के अनुसार, 7 अगस्त को स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान यह घटना घटित हुई। स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में डॉ. कुलदीप आनंद ने छात्र-छात्राओं की जांच की।
शिविर के दौरान शिक्षकों ने देखा कि डॉक्टर का जांच का तरीका असामान्य और आपत्तिजनक था। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद डॉक्टर ने उनका दुर्व्यवहार किया।प्राचार्य राज कुमार शर्मा के अनुसार, शिक्षकों की आपत्ति के बाद जांच शिविर को तत्काल बंद करवा दिया गया और पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8 अगस्त को, जिला प्रशासन और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोतवाली पुलिस जल्द ही डॉ. कुलदीप आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। यह मामला अभी जांच के दायरे में है, और इस पर कार्रवाई की जाएगी ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

