भिलाई में कांग्रेस पार्षद के बेटे का बवाल: सरकारी दस्तावेजों की तोड़फोड़ और इंजीनियर को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  भिलाई , भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय में एक घटना घटित हुई, जहां कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उनके दोस्त भास्कर दुबे ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर हंगामा मचाया। सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जिन्होंने उन्हें इस कृत्य से रोकने की कोशिश की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटनाक्रम से निगम का स्टाफ आक्रोशित हो गया, और उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभियंता दीपक देवांगन का गुस्सा इतना प्रबल था कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि FIR दर्ज किए बिना वह थाने से नहीं हटेंगे। थाने के अधिकारियों ने बिजली न होने की बात कही, लेकिन अभियंता ने थाने में ही इंतजार करने का निश्चय किया। अंततः, रात 10 बजे के आसपास, बिजली आने के बाद FIR दर्ज की गई। दोनों आरोपी फरार है पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है|

नगर निगम कमिश्नर देवेश ध्रुव ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस मामले ने नगर निगम के भीतर एक उथल-पुथल पैदा कर दी है, जहां कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS