अच्छी खबर : त्योहारों से पहले श्रमिकों को सरकार का तोहफा: न्यूनतम मजदूरी दरों में ऐतिहासिक वृद्धि, 1 अक्टूबर से लागू, जानिए कितने की हुई वृद्धि...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्योहारों से पहले सरकार ने श्रमिकों को खुशखबरी दी है, खासकर उन मजदूरों के लिए जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। सरकार ने उनकी न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है, जिससे उन्हें महंगाई से निपटने में राहत मिलेगी। इस वृद्धि का मुख्य कारण बढ़ती जीवन यापन की लागत है, और इसका लाभ 1 अक्टूबर 2024 से मिलेगा।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) को संशोधित करके मजदूरी में यह वृद्धि की है, जिससे कई श्रमिक वर्गों को सीधा फायदा पहुंचेगा। ये बदलाव भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, सफाई, सुरक्षा, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों पर लागू होंगे। 

मजदूरी दरें श्रमिकों के कौशल स्तर और भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर वर्गीकृत की गई हैं। ‘ए’ श्रेणी के क्षेत्रों में, जहां श्रमिक अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल के रूप में काम करते हैं, उनकी न्यूनतम मजदूरी दरें इस प्रकार होंगी:

- अकुशल श्रमिकों के लिए 783 रुपये प्रतिदिन (20,358 रुपये प्रतिमाह)

- अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 868 रुपये प्रतिदिन (22,568 रुपये प्रतिमाह)

- कुशल श्रमिकों और  लिपिकीय कार्य के लिए 954 रुपये प्रतिदिन (24,804 रुपये प्रतिमाह)

- उच्च कुशल श्रमिकों और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों के लिए 1,035 रुपये प्रतिदिन (26,910 रुपये प्रतिमाह)

यह घोषणा पिछले संशोधन के कुछ ही महीने बाद की गई है, जो अप्रैल 2024 में हुआ था। सरकार प्रत्येक वर्ष दो बार वीडीए दरों में संशोधन करती है, अप्रैल और अक्टूबर में, जिससे श्रमिकों को महंगाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। ज्यादा जानकारी के लिए (clc.gov.in) इस वेबसाइट पर जाकर जानकरी प्राप्त कर सकते है|

इसके अलावा, श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए विस्तृत जानकारी श्रम आयुक्त कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस कदम से न केवल कामगारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि उन्हें त्योहारों की खुशी भी दोगुनी मिलेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS