मेहनताने के 100 रूपये मांगने पर दुकान मालिक ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग , आरोपी फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र, भोपाल के पिपलानी इलाके में सौ रुपये के मामूली लेन-देन ने एक युवक की जिंदगी को खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया। सतनामी नगर में 22 वर्षीय रोहित जोगी, जो एक कबाड़ की दुकान में काम करता था, को सिर्फ 100 रुपये मांगने की सजा ऐसी मिली कि उसकी जान पर बन आई। दुकान के मालिक 45 वर्षीय गुड्डू खान ने रोहित पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे युवक का 30% शरीर बुरी तरह झुलस गया।

घटना सोमवार शाम की है, जब रोहित अपने मेहनताने के 100 रुपये मांगने गुड्डू के पास पहुंचा। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, और गुस्से में आकर गुड्डू ने खौफनाक कदम उठाया। पेट्रोल से जलता हुआ रोहित तड़पकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक रोहित अब खतरे से बाहर है, लेकिन वारदात ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपित गुड्डू खान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश देकर तलाश शुरू कर दी है। इस निर्मम घटना ने क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है और पुलिस को गुड्डू की गिरफ्तारी का बेसब्री से इंतजार है।

यह घटना सिर्फ रुपये-पैसों के लेन-देन के विवाद से नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते क्रोध और हिंसा की मानसिकता को उजागर करती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS