दुर्ग में हृदयविदारक हादसा: भिलाई रहवासी 13 और 14 साल के दो नाबालिगों ने ट्रेन से कटकर दी जान, आत्महत्या या हादसा ? कारणों पर गहराया रहस्य, घातक कदम ने उठाए कई सवाल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दो नाबालिग दोस्तों ने आत्महत्या कर ली। यह घटना दुर्ग राजहरा रेलवे ट्रैक के पास पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पीछे हुई, जहाँ दोनों दोस्तों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पुलिस को इस घटना की सूचना देर रात 1:30 बजे मिली, जिसके बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतकों की पहचान भिलाई के 14 वर्षीय पूरण कुमार साहू और 13 वर्षीय वीर सिंह के रूप में हुई है। पूरण, सरस्वती कुंज बेस्ट रिसाली का निवासी था, जबकि वीर सिंह आशीष नगर थाना नेवई क्षेत्र में रहता था। 

इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों नाबालिगों ने यह घातक कदम क्यों उठाया। हालाँकि एक बात यह भी सामने आई है की दोनों घटना के समय पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे इसी दौरान  ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया |फ़िलहाल पुलिस द्वारा आत्महत्या या हादसा दोनों तथ्यों पर जांच की जा रही है| जिसके बाद ही मामले के सही कारणों का पता चल पायेगा |

यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि यह समाज को सोचने पर मजबूर कर देती है | पुलिस की जांच से ही इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता चल पाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS