पत्नी की मौत के बाद 15 साल की बेटी से कहने लगा अब तुम मेरी पत्नी हो , करता रहा शारीरिक शोषण अब कोर्ट ने हैवान पिता को सुनाई ये सजा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यह घटना राजस्थान के बारां जिले की है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पीड़िता की मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसे अपनी पत्नी के रूप में देखना शुरू कर दिया और बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दर्दनाक घटना से तंग आकर बेटी ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशिष्ट लोक अभियोजक हरिनारायण सिंह के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता ने अटरू थाने में 1 अक्टूबर, 2022 को मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद से वह अपने भाई-बहनों के साथ पिता के संरक्षण में रह रही थी। लगभग 4-5 महीने पहले, उसके पिता ने एक रात उसे जगाकर जबरन दुष्कर्म किया और धमकाया कि अब वह उसकी पत्नी है और उसे वही सब करना होगा जो उसकी मां करती थी। इस शोषण से तंग आकर, पीड़िता ने भागकर मंदिर में शरण ली, जहां एक पड़ोसी महिला ने उसकी मदद की और पुलिस थाने तक पहुंचाया।

पुलिस ने इस गंभीर मामले को पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया। न्यायालय में इस मामले की सुनवाई के दौरान 14 गवाहों और 29 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी करार दिया गया। न्यायाधीश सोनिया बेनीवाल ने आरोपी को उसकी शेष जीवन अवधि तक कठोर कारावास की सजा सुनाई और दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इसके अलावा, पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की अनुशंसा की गई है, जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यह फैसला न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में बेटियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक सशक्त संदेश देता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS