दुर्ग-विशाखापत्तनम चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर ट्रायल के दौरान पथराव: 16 सितंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, सुरक्षा पर उठे सवाल, 5 आरोपियों से पूछ ताछ जारी...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन पर ट्रायल के दौरान पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें शुक्रवार की रात कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे कोच C-2, C-4, और C-9 की खिड़कियों में दरारें आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ जारी है। 


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खास बात यह है कि यह वही ट्रेन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से शुरू करने वाले हैं। ट्रायल रन के दौरान, यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुई थी और रात 9:45 बजे वापसी के दौरान पथराव का शिकार हुई। ट्रेन को दुर्ग पहुंचने के बाद यार्ड में ले जाया गया और जांच की गई।

दुर्ग-विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी, जो यात्री सुविधाओं और समय की बचत के लिहाज से काफी सफल रही है। 

यह घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक गंभीर चुनौती के रूप में देखी जा रही है, क्योंकि वंदे भारत ट्रेनें न केवल उच्च तकनीक से लैस हैं, बल्कि देश के प्रमुख रेल नेटवर्क का हिस्सा भी हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि सुरक्षा में और सुधार किए जाएंगे ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS