भिलाई में पढ़ने आई लड़की के साथ फेसबुक दोस्त ने प्यार और शादी के नाम पर किया यौन शोषण , लड़की की शिकायत पर 200 km दूर जाकर छिप गया युवक , पुलिस ने आरोपी को किया वहां से गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई: फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को भट्टी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, दिनेश कुमार मंडावी, लगातार पुलिस से बचने के प्रयास में घने जंगलों में छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से उसे धर दबोचा गया।

युवती की शिकायत के अनुसार, 2023 में वह अपनी पढ़ाई के सिलसिले में भिलाई आई थी, जहाँ उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से दिनेश कुमार मंडावी से हुई। कुछ समय बाद, बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती से प्रेम और शादी का झूठा वादा किया और इस प्रलोभन के तहत उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया और सारे संपर्क तोड़ते हुए अपना फोन बंद कर लिया।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान, महिला और अन्य गवाहों के बयान लिए गए, जिससे आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठे किए गए। 

आरोपी दिनेश कुमार मंडावी, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कांकेर जिले के सुदूर ग्राम खडगांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, को पुलिस ने एक ठेकेदार और सुपरवाइजर के रूप में भेष बदलकर गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह, और आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी एवं युगल देवांगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोपी का विवरण:

- नाम: दिनेश कुमार मंडावी

- पिता का नाम: स्वर्गीय छन्नू लाल मंडावी

- उम्र: 34 वर्ष

- निवासी: ग्राम बेलरगोंडी, थाना डौडी, जिला बालोद 

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि कैसे सोशल मीडिया पर बनी झूठी पहचान और झूठे वादे, जीवन को बर्बाद कर सकते हैं। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ ने पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS