भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए राज्य के सभी स्कूलों में 64 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। इस बार दशहरा और दीपावली के अवसर पर छात्रों को 6-6 दिनों का अवकाश दिया जाएगा, जो विशेष आकर्षण है। शीतकालीन अवकाश भी रहेगा लेकिन यह केवल 6 दिनों का होगा। गर्मी की छुट्टियों की बात करें तो यह 46 दिनों तक चलेगी।
दशहरा और दीपावली अवकाश की तिथियां
इस साल दशहरे का अवकाश 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा, जबकि दीपावली की छुट्टियां 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होंगी। इन दोनों बड़े त्योहारों पर छात्रों और शिक्षकों को लंबी राहत मिलने वाली है।
शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश
शीतकालीन अवकाश इस बार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा। गर्मी की छुट्टियों की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं, जो 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिनों की अवधि में रहेंगी।
किन संस्थानों पर लागू होगा अवकाश
यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए भी लागू होगा। इसके अलावा, डीएड, बीएड, और एमएड कॉलेजों के छात्र और शिक्षक भी इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश स्कूलों और शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय के बाद छात्रों को महत्वपूर्ण त्योहारों पर पर्याप्त छुट्टियाँ मिलेंगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

