दुर्ग नगर में विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 23 करोड़ की परियोजनाओं का किया भूमिपूजन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 में आयोजित भूमिपूजन समारोह में 23 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की नींव रखी। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, रिकेश सेन और दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस भूमिपूजन के तहत मुख्यमंत्री ने 1.98 करोड़ रुपए की लागत से उरला में खेल मैदान के विकास, 88 लाख रुपए की लागत से राजेंद्र पार्क चौक में सड़क सुरक्षा के कार्य और 1.66 करोड़ रुपए की लागत से वृक्षारोपण के कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर को हरा-भरा और सुरक्षित बनाना है।

दुर्ग नगर में अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से डामरीकरण और पेवर ब्लॉक निर्माण, 1.99 करोड़ रुपए की लागत से गया नगर में 33 केवी पावर स्टेशन के पास डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का निर्माण, और 49.98 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में सांस्कृतिक भवन का निर्माण शामिल है।

नगर के विकास को और गति देने के लिए 8.33 करोड़ रुपए की लागत से 59 सड़क, नाली, और पुलिया निर्माण कार्य भी शुरू किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2.72 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई सिस्टम के उन्नयन और 25 लाख रुपए की लागत से राजेंद्र पार्क चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना की गई है।

गोंडवाना भवन में 50 लाख रुपए की लागत से हॉल निर्माण, विधायक निधि से 2.14 करोड़ रुपए के विकास कार्य, और प्रभारी मंत्री निधि से 65 लाख रुपए के विभिन्न कार्य भी शामिल हैं, जिनका भूमिपूजन इस अवसर पर किया गया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ये विकास कार्य दुर्ग को एक आधुनिक और सुविधासंपन्न शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शहर के हर क्षेत्र को समृद्ध और विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। 

ये विकास कार्य न केवल नगरवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास हैं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने का एक बड़ा प्रयास है।

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS