युवाओ के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री का ने खोला रोजगार का पिटारा , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 237 सहित स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर नई भर्तियों की सौगात...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक और अहम कदम उठाते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 237 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। यह भर्ती राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत होगी, जिसमें राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न पदों को भरने की योजना है। 

राज्य और जिला स्तर पर भर्ती

राज्य स्तर पर 9 और जिला स्तर पर 228 पदों को भरा जाएगा। राज्य स्तर पर सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन और फार्म आजीविका), प्रोग्रामर, लेखापाल और भृत्य के पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं, जिला स्तर पर जिला मिशन प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल, कार्यालय सहायक और अन्य पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

मिशन को मिलेगी नई ताकत

इन नई भर्तियों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह भर्ती सरकार के ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण को दर्शाती है और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी।  

पहले भी दी गई भर्ती की मंजूरी

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में 181 इंजीनियरों सहित विभिन्न पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल चुकी है। 

इस तरह सरकार रोजगार के मोर्चे पर एक के बाद एक कदम उठा रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS