भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब पूरी तरह से मिजाज बदल लिया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। सोमवार शाम से लगातार हो रही बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया है, और आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर गरज चमक के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा तक फैली द्रोणिका और ऊंचाई पर स्थित गहरा अवदाब क्षेत्र इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस मौसमी परिवर्तन के कारण प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है और लगातार गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।
मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की संभावना है, और यह बारिश 11 सितंबर तक जारी रह सकती है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
रेड अलर्ट जारी जिलों की सूची:
मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा और बेमेतरा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन और नागरिकों से सावधान रहने की अपील की जाती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

