बलौदाबाजार हिंसा: विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ी, 5वीं बार बढ़ाया गया समय...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड को फिर से बढ़ा दिया गया है। कोर्ट ने 30 सितंबर तक उनकी रिमांड का आदेश जारी किया है। देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज जब उनकी रिमांड खत्म हुई, तो सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई, जिसमें न्यायालय ने उनकी रिमांड की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया।

यह घटना बलौदाबाजार में गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि, गिरौदपुरी के महकोनी मंदिर परिसर से संबंधित है। असामाजिक तत्वों द्वारा जैतखाम में तोड़फोड़ करने की वजह से सतनाम समाज में आक्रोश फैल गया था। समाज के लोगों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी|

 जबकि राज्य सरकार ने पहले ही घटना की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए थे।इस मामले के चलते बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया, और विधायक देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

अब तक यादव की न्यायिक रिमांड 5 बार बढ़ाई जा चुकी है, और यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।इस घटना के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई थी और राजनीतिक गलियारों में भी यह मामला गरमाया हुआ है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS