छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की नई बौछार: विधि विभाग के 362 पदों के लिए निकली भर्ती , कई अन्य विभाग की भी निकली है भर्तियाँ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कई विभागों में भर्ती की पहल शुरू की गई है, जिसमें स्वास्थ्य, कृषि, और ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

न्यायपालिका के लिए 362 पदों की भर्ती

मुख्यमंत्री साय ने न्यायालयों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 362 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें शामिल हैं:

- व्यवहार न्यायाधीश: 57 पद

- स्टेनोग्राफर: 46 पद

- सहायक ग्रेड-3: 118 पद

- स्टेनोटायपिस्ट: 07 पद

- वाहन चालक : 08 पद

- प्रोसेस सर्वर: 05 पद

- चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन: 83 पद

- सहायक प्रोग्रामर : 01 पद

इस भर्ती से न्यायालयों के कार्यों में तेजी आएगी और कामकाज सुचारू रूप से संचालित होगा।

कृषि क्षेत्र में 321 अधिकारियों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री की पहल पर, 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। यह भर्ती कृषि विकास को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य विभागों में भी होंगी भर्तियां

विभिन्न विभागों में अन्य रिक्त पदों की भर्ती भी चल रही है:

- स्वास्थ्य विभाग : 650 पद

- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी : 181 पद

- ग्रामीण आजीविका मिशन : 237 पद

- बिलासपुर में नगर सैनिकों : 465 पद

इन भर्तियों के जरिए राज्य में सरकारी सेवा की कार्यकुशलता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जिससे समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित हो सके। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS