खुलेआम सड़क पर रेप : शराब पिलाकर कबाड़ बीनने वाली 45 साल की महिला के साथ 22 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म , लोग गुजरते रहे पर किसी ने नहीं रोकी वारदात उल्टा विडियो बनाकर सोशल मिडिया में किया वायरल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश, उज्जैन जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां कबाड़ बीनने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर शराब पिलाई और उसके नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ खुलेआम दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो कुछ अज्ञात लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोकेश (22 वर्ष ) ने महिला (45 वर्ष )से शादी करने का वादा किया , लेकिन उसके नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी |घटना के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे जिन्होंने वीडियो बना लिया, लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की।

नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने आगे बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की जरूरत को उजागर किया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS