भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में टोल प्लाजा पर वसूली के खिलाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बेमिसाल संघर्ष शुरू किया है। यह कार्यकर्ता, मुकेश तिवारी, जिन्होंने साईं सृष्टि जन कल्याण संस्थान के तहत गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया है, ने अब टोल प्लाजा को हटाने के लिए 48 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है।
टोल प्लाजा पर सुविधाओं की कमी
मुकेश तिवारी ने 11 सितंबर से कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इस टोल प्लाजा पर वसूली की जा रही है, लेकिन सड़क की मरम्मत और अन्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने केवल पानी पीने का निर्णय लिया है और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
कलेक्टर को पत्र: अवैध वसूली पर आपत्ति
10 सितंबर को, मुकेश तिवारी ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने कुम्हारी टोल प्लाजा की अवैध वसूली की समस्या को उठाया। उनका कहना है कि भिलाई से रायपुर तक फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद कुम्हारी और कोसानाला भिलाई में दो अलग-अलग टोल नाके बनाए गए थे। 20 साल बाद भिलाई का टोल प्लाजा हटा दिया गया, लेकिन कुम्हारी का टोल नाका अभी भी बरकरार है और वहां अवैध वसूली जारी है।
सत्याग्रह से जुड़ रहे लोग
मुकेश तिवारी ने कुम्हारी में एक टेंट लगाकर अपना सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है, और अब धीरे-धीरे स्थानीय निवासी और अन्य लोग भी इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। उनका दृढ़ निश्चय है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि टोल प्लाजा को पूरी तरह से हटा नहीं दिया जाता।
मुकेश तिवारी का यह सत्याग्रह आंदोलन में अब यह देखना होगा कि प्रशासन उनकी मांगों पर कितना ध्यान देता है और इस मुद्दे का समाधान कितनी जल्दी निकलता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

