दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डकैतों का हुआ भंडाफोड़ , 4 महीने पूर्व पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में चार माह पूर्व हुई एक डकैती के मामले में दुर्ग पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की लूट की थी। 

यह डकैती 7-8 जून 2024 की रात को हुई, जब पांच नकाबपोश अपराधियों ने दिलीप टिंबर के मालिक दिलीप मिश्रा के घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। डकैतों ने आलमारी तोड़कर करीब 35 तोला सोने के जेवरात, 26,000 रुपए की नकद राशि और तीन घड़ियां चुरा लीं, जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।

 घटना के बाद, पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और विभिन्न राज्यों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। IG और SP के निर्देश पर, पुलिस ने घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। 

एक विशेष टीम, जिसमें DSP काईम शामिल थे, ने धार झाबुआ क्षेत्र में 22 दिनों तक कैंप किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और भंगू डावर को पकड़ा। भंगू ने अपने साथियों दिलीप, गणपत, भाया, अनिल राठौर और अनिल बघेल के साथ मिलकर डकैती की बात स्वीकार की।

 मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि लूटे गए सामान को भूरसिंह उर्फ भूरिया को बेचा गया था। पुलिस ने भूरसिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 165 ग्राम सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए, जिसकी कुल कीमत 8.5 लाख रुपए थी।

पुलिस ने भूरसिंह के साथ जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और अन्य माल की बरामदगी के लिए रिमांड मांगी है। इस पूरे ऑपरेशन में डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस घटना ने दुर्ग पुलिस के लिए एक चुनौती पेश की थी, लेकिन उनकी तत्परता और समर्पण ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS