दुर्ग की महिला आरक्षक कविता ठाकुर की बड़ी उपलब्धि : ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक किया हासिल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस की महिला आरक्षक कविता ठाकुर ने ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के बीच आयोजित की गई, जिसमें वेटलिफ्टिंग, योग, और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल थे। 

कविता ने 57 किलोग्राम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 327 प्वाइंट अर्जित किए, जिससे वह पहले स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस की संगीता ने 325 प्वाइंट के साथ रजत पदक जीता, जबकि तमिलनाडु की एन. पूमागल ने 305 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा, 47 किलोग्राम महिला वर्ग में महाराष्ट्र पुलिस की संगीता ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश पुलिस की रजनी ने रजत पदक और छत्तीसगढ़ पुलिस में जीआरपी में पदस्थ एक अन्य महिला आरक्षक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कविता ठाकुर की इस अद्वितीय सफलता ने न केवल छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया, बल्कि उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना दिया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS