भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बजरिया इलाके के 6 होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इनमे 4 होटलों में अनैतिक व्यापार चल रहा था | इस कार्रवाई में 9 पुरुष और 9 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं, जिन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया। पुलिस को इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एसीपी रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम ने महिला पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
छापेमारी में क्या हुआ?
पुलिस की इस रेड में चार होटलों पर एक साथ छापा मारा गया, जिसमें देह व्यापार में लिप्त पाए गए सभी व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 9 महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जो देह व्यापार में शामिल पाई गईं, जबकि 9 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू की गई युवतियों से पूछ ताछ की जा रही है| जिनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इन होटलों के मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि वे इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। एसीपी ने बताया कि पांचों होटलों को सीज कर दिया गया है और उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भविष्य में और भी छापेमारी की तैयारी
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने कई अन्य होटलों को भी चिन्हित किया है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है और भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
रेस्क्यू की गई महिलाओं से पूछताछ जारी है, जिससे पता लगाया जा सके कि वे यहां कैसे पहुंचीं और क्या वे किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं? पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश दे रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

