भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में वैशाली नगर थाने के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके वर्तमान पति द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। अमर कुमार ( परिवर्तित नाम ) हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल में रहते हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पूर्व प्रेमिका ख़ुशी ( परिवर्तित नाम ) और उसके पति ने मिलकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए।
प्रेम संबंध से शुरू हुई कहानी
युवक के अनुसार, 2016 में उसकी ख़ुशी से जान पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। यह रिश्ता कई सालों तक चला, लेकिन बाद में अमर ने ख़ुशी से दूरियां बना लीं। ख़ुशी ने इससे पहले अमर से 10 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे युवक ने 8 लाख नगद और 2 लाख बैंक ट्रांसफर के माध्यम से युवती के HDFC अकाउंट में जमा किया था।
ब्लैकमेलिंग का सिलसिला
कुछ समय बाद युवती फिर से युवक की जिंदगी में लौट आई और उसे ब्लैकमेल करने लगी। ख़ुशी ने धमकी दी कि अगर अमर ने उसके साथ संबंध बनाए रखने से इंकार किया, तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगी। बदनामी और धमकियों के डर से युवक ने ख़ुशी से शादी कर ली।
शादी के बाद का खेल
शादी से पहले ख़ुशी ने अमर से 8 लाख की ज्वैलरी, 2 लाख की शॉपिंग, और अन्य खर्च करवाए। शादी के 9 महीने बाद, ख़ुशी ने अमर से दूरी बना ली और एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। शादी के बाद, ख़ुशी और उसके नए पति ने दोनों ने मिलकर अमर को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
लगातार धमकियां और आर्थिक शोषण
अमर ने अपनी सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा के लिए ख़ुशी और उसके पति को 7-8 लाख रुपये और दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। दोनों ने अमर से और पैसे मांगते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर युवक ने अंततः वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि ख़ुशी और उसके पति ने उसे 30 लाख रुपए से भी ज्यादा की रकम से ब्लैकमेल किया है।
पुलिस की जांच
इस अजीबोगरीब मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
यह मामला न केवल भावनात्मक शोषण का बल्कि आर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न का एक जीवंत उदाहरण है। यह घटना बताती है कि कैसे किसी के निजी जीवन को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा सकता है, और यह भी कि पीड़ित के पास अपने बचाव के लिए कानून का सहारा लेना कितना जरूरी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

