भिलाई : BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज , राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता, स्वर्गीय श्याम पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत भाजपा के कई प्रमुख नेता भिलाई पहुंचे। यह श्रद्धांजलि सभा रिसाली के दशहरा मैदान में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्वर्गीय श्याम पांडे, जो 92 वर्ष के थे, का निधन 9 सितंबर को हुआ था। इस दुखद अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने सरोज पांडे और उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी श्याम पांडे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सौदान सिंह, और भाजपा व कांग्रेस के कई विधायक भी शामिल हुए, जिन्होंने स्व. श्याम पांडे के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।श्रद्धांजलि सभा के दौरान, सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्री श्याम पांडे के व्यक्तित्व और शिक्षा को लेकर उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS