भिलाई में हृदयविदारक हादसा: पानी भरते समय मोटर पंप से करंट लगने से महिला की मौत, सिंगल पेरेंट थी महिला , दो मासूम बच्चों की दुनिया हुई अंधकारमय...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नगर अटल आवास में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 34 वर्षीय सुरेखा बोरकर की करंट लगने से मौत हो गई। सुरेखा अपने घर में पानी भरने के लिए मोटर पंप चला रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो गई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरा मोहल्ला स्तब्ध रह गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरेखा के इस आकस्मिक निधन से उसके दो मासूम बच्चों—11 साल का बेटा और 3 साल की बेटी—की जिंदगी में अंधेरा छा गया। इन बच्चों का भविष्य अब अनिश्चितता में है, क्योंकि पिता दूसरी शादी कर चुके है | जिस वजह से दोनों बच्चे अपनी माँ के साथ अकेले रह रहे थे।महिला काम करके बच्चो का पालन पोषण खुद ही कर रही थी|

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को सुपेला अस्पताल की मरच्युरी भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

इस तरह के हादसे एक बार फिर बिजली से जुड़ी सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर सवाल खड़े करते हैं, खासकर बारिश के मौसम में।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS