दुर्ग :सेल्फी के दौरान शिवनाथ नदी के पुल से नीचे गिरे भिलाई के युवक को एसडीआरएफ की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, स्थानीय लोगो की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए बचाई नाबालिग की जान.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित जेवरा सिरसा के शिवनाथ नदी पुल के नीचे गिरने वाले 17 वर्षीय भिलाई रहवासी नाबालिग को एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया। 

जिला सेनानी और एसडीआरएफ दुर्ग संभाग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, उन्हें चिखली गांव में एक व्यक्ति के सेल्फी के दौरान पुल से नीचे गिरने और उसकी जीवित स्थिति की सूचना मिली। तुरंत ही दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

डीप डाइविंग के विशेषज्ञ जवानों इंद्रपाल यादव और हेमराज मेरावी ने कठिन परिस्थितियों में युवक को जीवित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। 

गौरव साहू, जो छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 01, नेहरू चौक पर स्तिथ काली मंदिर के पीछे का निवासी है, को सुरक्षित निकालने में एसडीआरएफ टीम के प्रभारी धनीराम यादव, चंद्रप्रताप, थानेश्वर, भानुप्रताप, राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, अशोक साहू, नरोत्तम चंदेल, दिनेश और हबीब खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

इस साहसिक प्रयास के लिए टीम को सराहा गया, जिसने संकट के समय में लोगों की जान बचाने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया और समय रहते युवक को खतरे से बाहर निकाला |पर एक बात ध्यान देने वाली है की क्या एक सेल्फी हमारी जान से ज्यादा कीमती होती है| आये दिन इस तरह के हादसो से रूबरू होने के बाद भी लोगो का रवैया अभी भी वैसा ही बना हुआ है | जान से खिलवाड़ करना क्या यह सही है? 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS