भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र से लगे नंदनी में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज़ रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक पर सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया। ट्रक, नियंत्रण खोने के बाद, पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा।
हादसे का विवरण
मिली जानकरी के मुताबिक यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई। कंदई निवासी योगेश कुर्रे (34) अपनी पत्नी दौवना बाई कुर्रे (26) को बाइक पर लेकर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और तेज़ रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दंपत्ति सड़क से दूर जा गिरे, जिसमें दौवना बाई का पैर टूट गया और दोनों को गंभीर चोटें आईं। तुरंत ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रक ने पेड़ को भी तोड़ा
इस हादसे में ट्रक तेज रफ्तार के कारण एक बड़े पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर ट्रक पर गिर गया। हालांकि, ड्राइवर को भी हल्की चोटें आईं लेकिन कोई बड़ी क्षति नहीं हुई।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
इससे दो दिन पहले भी रायपुर-पाटन मुख्य मार्ग पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ था, जब तेज़ रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से एक बाइक सवार ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराए। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए और उनका रायपुर में इलाज जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

