भिलाई ब्रेकिंग : दर्दनाक हादसा , गणेश झांकी देखने निकले तीन युवकों की बाइक हुई हादसे का शिकार एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई -3  के जंजगिरी मोड़ के पास शनिवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक जो गणेश झांकी देखने जा रहे थे, दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी दीपक पटेल और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना तब घटी जब तीनों युवक उरला से भिलाई में गणेश उत्सव की झांकी देखने के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे पर तेज गति से जा रही उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवा साहू की मौके पर ही जान चली गई, और बाकी दोनों को गंभीर चोटें आईं। 

स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को अस्पताल भेजा, जबकि मृतक देवा साहू के शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। 

कुम्हारी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और इस हादसे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक डिवाइडर से टकराना इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।इस हादसे ने गणेश उत्सव के मौके पर क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS