भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में तीज के दिन एक बेहद असामान्य घटना घटी, जब एक परिवार ने ऑनलाइन पनीर टिक्का ऑर्डर किया और उन्हें गलती से चिकन भेज दिया गया। इस घटना ने धार्मिक भावनाओं को गहराई से आहत किया और परिवार में तनाव उत्पन्न कर दिया।
घटना की शुरुआत
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हिंदू परिवार ने तीज के दिन, जब घर की महिलाएं निर्जल व्रत पर थीं, पनीर टिक्का ऑर्डर किया था। घर में दाल-चावल पहले से बन चुका था, लेकिन सब्जी के लिए उन्होंने बाहर से ऑर्डर किया। यह ऑर्डर जोमैटो ऐप के जरिए जुनवानी रोड पर स्तिथ बेहरोज बिरयानी किचन से किया गया।
परिवार का कहना है कि जब उन्होंने पार्सल खोला, तो उसमें पनीर की जगह चिकन निकला। इस पर घर की महिलाएं रोने और चिल्लाने लगीं, क्योंकि उनकी धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुईं। उनका मानना था कि इससे उनके धर्म भ्रष्ट किया गया है।
विवाद और हंगामा
इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने जुनवानी रोड स्थित बेहरोज किचन सेंटर पर जाकर हंगामा किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वहां के मैनेजर हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने माफी मांगी और कहा कि यह एक गलती थी, लेकिन परिवार के गुस्से को शांत करना आसान नहीं था।
गलती की वजह
बेहरोज किचन से आए पार्सल में ग्रीन सिंबल (वेजिटेरियन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला निशान) लगा हुआ था, जबकि पार्सल में चिकन था। यह गलती कर्मचारियों द्वारा हुई, जिन्होंने वेजिटेरियन स्टिकर लगाकर नॉनवेज खाद्य पदार्थ भेज दिया। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और मानकों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विभागीय कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने कहा कि खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग को ऐसे रेस्टोरेंट और किचन सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वेज और नॉनवेज पैकिंग और स्टोरेज की व्यवस्था को अलग-अलग करना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता ने कहा कि बेहरोज बिरयानी में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे ऐसी गलतियां होती हैं।
इस घटना ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं पर गहरी चोट की है। यह सवाल उठता है कि खाद्य उद्योग में इस प्रकार की लापरवाही के प्रति कड़ी निगरानी और उचित कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे व्रत के अवसरों पर किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

