भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री से राइड कैंसिल करने पर बदसलूकी और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें ऑटो चालक को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। ड्राइवर ने महिला को गालियां दीं और थप्पड़ तक जड़ दिया, जब उसने राइड कैंसिल की और दूसरे ऑटो में बैठने का फैसला किया।
घटना तब और बिगड़ गई जब महिला ने ड्राइवर के इस दुर्व्यवहार का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। गुस्साए ऑटो ड्राइवर ने उसका फोन छीनने की कोशिश की और लगातार धमकियां दीं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि ड्राइवर कह रहा है, "ऑटो तेरे बाप का है क्या?" और "तूने मेरी सवारी कैसे रद्द कर दी?" महिला ने जब पुलिस में शिकायत की बात की, तो ड्राइवर ने उसे और भी ज्यादा धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस से भी डरता नहीं है।
विडियो देखे -
महिला के अनुसार, उसने और उसकी दोस्त ने एक साथ ओला ऐप से दो ऑटो बुक किए थे, लेकिन एक ऑटो को कैंसिल करने पर यह ड्राइवर आक्रामक हो गया और उनके पीछे आ गया। उसने बिना वजह गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। महिला के द्वारा रिकॉर्डिंग करने पर, ड्राइवर और ज्यादा क्रोधित हो गया और उसे थप्पड़ मार दिया।
यह घटना इतनी गंभीर हो गई कि सोशल मीडिया पर जनता ने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने भी इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि इस तरह का बर्ताव बिल्कुल अस्वीकार्य है और दोषी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

