ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग में चाकूबाजी की घटना में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश की वजह से हुई वारदात , पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिल पारा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकरी के अनुसार, मृतक युवक शंकर यादव और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरमी के दौरान, आरोपियों ने शंकर यादव पर हमला किया, उसे बुरी तरह पीटा और चाकू से कई वार किए। 

शंकर यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

यह घटना स्थानीय निवासियों में भय और चिंता का कारण बन गई है, और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS