भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।
भाजपा भिलाई संगठन के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने कहा कि सेवा और सुशासन का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए इसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर समाज की सेवा के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के हर मोर्चे पर अग्रणी रहता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर यह शिविर समाज में जरूरतमंदों की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने आशा जताई कि युवा मोर्चा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने रक्तदान को एक महान कार्य बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से न केवल हम किसी की जान बचाते हैं, बल्कि इससे आत्मिक संतुष्टि भी प्राप्त होती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से इस महान कार्य में आगे आने का आह्वान किया और निडर होकर रक्तदान करने की प्रेरणा दी।
मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आयोजन में कई प्रमुख भाजपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया, जिनमें भाजपा भिलाई के महामंत्री प्रेमलाल साहू, बिजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद देवांगन, भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
भाजयुमो के इस शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी ने युवा मोर्चा को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS



