भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे फुटकर व्यापारियों की परेशानियों को लेकर भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान छोटे व्यापारियों के व्यवसाय के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बीएसपी क्षेत्र में कई छोटे व्यापारी हैं जो फुटपाथ पर फलों, सब्जियों, खाद्य और सजावट सामग्री जैसी वस्तुएं बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। खासतौर पर भारतीय सांस्कृतिक पर्वों पर यह व्यापारी हिंदू पर्वों में उपयोग होने वाली वस्तुओं का व्यापार करते हैं। लेकिन बीएसपी के अधिकारियों द्वारा इन व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जाता है, उनके सामान को जब्त कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है।
प्रवीण सोनी ने इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन छोटे व्यापारियों को त्यौहारों के दौरान व्यापार करने की अनुमति दी जाए और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोका जाए। उन्होंने बताया कि बीएसपी के अधिकारी लगातार इन व्यापारियों के सामान को जब्त करके उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार हमेशा छोटे व्यापारियों के हित में काम करती रही है और आगे भी उनके पक्ष में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में बीएसपी अधिकारियों से चर्चा कर छोटे व्यापारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी आजीविका कमा सकें।
यह भेंट छोटे व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS


