छोटे भाई के साथ गंगा गयी थी दो नाबालिग बहने अचानक भाई नदी में डूबने लगा , भाई को बचाने बहनों ने लगा दी छलांग भाई को तो बचा लिया पर गंगा दोनों को बहा ले गयी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ऋषिकेश , रायवाला के हरिपुर कला क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अनिल कुमार के तीन बच्चे, जिनमें बेटा सूरज और दो बेटियां साक्षी (15) और वैश्वी (13) शामिल हैं, गंगा नदी में नहाने गए थे। अचानक, सूरज गंगा के तेज बहाव में फंसकर बहने लगा। उसने डर के मारे मदद के लिए जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनते ही उसकी दोनों बहनें बिना देर किए पानी में उतर आईं। 

बहनों का बहादुरी भरा प्रयास

दोनों बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सूरज को किसी तरह धक्का देकर किनारे तक पहुंचाया। लेकिन भाई को बचाने की कोशिश में वे खुद गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और बह गईं।  

माता-पिता और सर्च ऑपरेशन

घटना के समय बच्चों के माता-पिता काम पर गए हुए थे, और पड़ोस की एक महिला बच्चों को नदी तक ले गई थी। पुलिस और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

परिवार पर दुख का पहाड़

इस हादसे ने परिवार पर दुख का भारी बोझ डाल दिया है। दोनों बहनों की बहादुरी ने भाई की जान तो बचाई, लेकिन वो खुद गंगा में समा गईं।घटना से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS