भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मालगाड़ी के लोको पायलट पर पत्थर फेंककर हमला किया गया। यह घटना दल्लीराजहरा से आयरन ओअर लेकर मरौदा जा रही एक गुड्स ट्रेन में हुई। घटना के दौरान एक पत्थर इंजन के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर आ गया और लोको पायलट थानेश्वर सिंह के सिर पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 2:12 बजे हुआ। पत्थर लगने से पायलट का सिर फट गया और उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। घायल पायलट को पास के अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की घटनाएं पायलटों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। फिलहाल इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि इस तरह की अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

